फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय और प्रदेश के बजट में हर वर्ग का दिया गया ध्यान : सांसद

विज्ञापन
त्रिलोकपुर में बजट पर चर्चा चौपाल में बोलते सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद। स्रोत सूचना विभाग - फोटो : गोविंदपुर माधव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को देखते चिकित्सक।
विज्ञापन
औराई। त्रिलोकपुर स्थित संत रविदास कुटिया पर रविवार को रबी गोष्ठी और चौपाल लगाई गई। इसमें कृषि, बिजली निगम सहित कई विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। इसमें ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी ली। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. विनोद बिंद ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं गरीब वर्ग के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं। दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादन में वृद्धि करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने रबी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीजों के प्रयोग एवं आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर बल दिया। रबी गोष्ठी एवं कृषि निवेश मेले में कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, फसल सुरक्षा, बीज चयन, उर्वरक प्रबंधन एवं कीट नियंत्रण की जानकारी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी सिंह, बीडीओ दिलीप कुमार, एक्सईएन विद्युत आरके मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें