फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सगी बहनों से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग सगी बहनों से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्चियों की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन



मां ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वे पूरे परिवार के साथ एक आयोजन में गई थी। घर में उनकी सात और आठ साल की दो बेटियां साेई थीं। आरोप लगाया कि घर को खाली पाकर एक युवक उसके घर में घुसकर उनकी बेटियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोरगुल सुनकर परिवार के सदस्यों ने युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाने पर युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें