नगर में बृहस्पतिवार को मोहर्रम सातवीं का जुलूस निकाला गया। इस दौरान अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो युवक नगर में लगे जगन्नाथ यात्रा के पोस्टर को डंडे मारकर फाड़ते हुए दिख रहे हैं। मामले की जानकारी होने पर मंगलम सेवा समिति के प्रबंधक कृष्ण कुमार खटाई ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस सीसी कैमरे के माध्यम से युवकों की पहचान करने में जुट गई है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सीसीटीवी से अराजक तत्वों की पहचान की जा रही है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ भाजपा अल्पसंख्यक जिला मंत्री आसिफ खान ने इस कृत्य की निंदा की है। संवाद