गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को भोर में घर के बरामदे में सो रही किशोरी से चाकू के नोक पर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि किशोरी अपने छोटे भाई-बहनों के साथ बारामदे में सो रही थी। भोर में कबाड़ बीनने वाला एक युवक बारामदे में पहुंचा और किशोरी का मुंह दबाकर एक सुनसान स्थान पर ले गया। किशोरी ने बताया कि आरोपी चाकू दिखाकर दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन किसी तरीके से मैं वहां से भागने में सफल हो गई। शोरगुल सुनने के बाद जुटे ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने कहा कि मामले में आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया। घटना को लेकर ग्रामीण नाराज होने के साथ ही भयभीत हैं।