ज्ञानपुर। भदोही कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में पंजीकृत फरार तीन आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की। कोतवाली टीम ने एक मामले में कूसा, बरसठी, जौनपुर निवासी राजेश दुबे व रूपेश दुबे के घर कुर्की की नोटिस चस्पा की। वहीं दूसरे मामले में जमालापुर, रामपुर, जौनपुर निवासी अभियुक्त विनोद कुमार सिंह घर धारा-82 के तहत कुर्की का नोटिस चिपकाया। तीनों अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे हैं। पुलिस ने टीम ने अभियुक्तों को न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। कहा कि न्यायालय में उपस्थित न होने की स्थिति में संपत्ति कुर्क की जाएगी। संवाद