फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राज्य स्तरीय तीरंदाजी में खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण समेत चार पदक

विज्ञापन
राज्य स्तरीय तीरंजदाजी में पदक जीतने वाले बच्चे। स्रोत संगठन - फोटो : 1
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सोनभद्र के राबर्टसंज में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के धनुर्धरों ने परचम लहराया। उच्च प्राथमिक विद्यालय कंसापुर के धनुर्धर उत्कर्ष यादव और विभूति नारायण इंटर कॉलेज ज्ञानपुर के गौरव ने टीम गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। इंद्रावती इंटर कॉलेज गिरधरपुरकी वसुधा गुप्ता ने 17 वर्षीय बालिका वर्ग कंपाउंड राउंड में कांस्य और वीएनजीआईसी ज्ञानपुर के प्रखर यादव ने कंपाउंड राउंड के एकल में कांस्य पदक जीता। प्रशिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि वसुधा गुप्ता और प्रखर यादव का चयन राष्ट्रीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हो गया है। अब दोनों अमरावती महाराष्ट्र में होने वाले टूर्नामेंट में दमखम दिखाएंगे। बीएसए शिवम पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानपुर रमाकांत सिंह सिंगरौल संग जिला व्यायाम शिक्षक मनोज उपाध्याय, कोच वैभव दीक्षित, अनुराधा जायसवाल, गायत्री, नीलम ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें