फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अटल जी के साहसिक फैसले से परमाणु संपन्न राष्ट्र बना भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता अर्थशास्त्र विभाग के वीरेंद्र कुमार ने बताया कि साल 1998 में अटल बिहारी बाजपेयी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने पूर्व में संकल्पित परमाणु परीक्षण को पूरा करने का फैसला लिया। उनके फैसले से ही भारत परमाणु संपन्न देश बन सका। उदारवादी छवि को दिखाते हुए पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत किया। प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव ने उनके वैश्विक योगदान की चर्चा की। संयोजक प्रो. बालकेश्वर ने विषय स्थापन कर अटल जी की सशक्त विदेश नीति पर उनके प्रयासों और उदारवादी छवि पर प्रकाश डाला। विशिष्ट वक्ता डॉ. रजनीश द्विवेदी ने उन्हें कवि के साथ-साथ राष्ट्र की सुरक्षा के लिए योद्धा बताया। इस दौरान डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. ऋचा, डॉ. अतिशयेंद्र, डाॅ. श्रीप्रकाश तिवारी, डॉ. प्रभा शंकर द्विवेदी, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. जय सिंह, डॉ. श्रीश उपाध्याय, डॉ. महेंद्र यादव, डॉ. रमेश सरोज, डॉ. ज्योति मौर्य, डॉ. शिखा, डॉ. ज्योति यादव, डॉ. देवेश, डॉ. दीपाली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें