ज्ञानपुर। कोतवाली के एक चौकीदार की शिकायत पर एसपी डॉ. अनिल कुमार ने एसएचओ ज्ञानपुर के खिलाफ अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती को जांच सौंपी है। चौकीदार ने कोतवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई थी।
एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में चौकीदार ने आरोप लगाया था कि ड्यूटी कराने की बजाय प्रभारी निरीक्षक मालिस कराते हैं। बृहस्पतिवार को मामला प्रकाश में आया तो पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि प्रकरण की जांच एएसपी को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि ड्यूटी को लेकर सख्ती की गई तो चौकीदार ने अनर्गल आरोप लगाकर शिकायत की।