फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जयंती पर अशफाक उल्ला खान को किया याद

विज्ञापन
गोपीगंज में अमर शहीद अशफाक उल्ला खान की जयंती मनाते अल्पसंख्यक मोर्चा के लोग। स्रोत संगठन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्रांतिकारी और काकोरी एक्शन के बलिदानी अशफाक उल्ला खान की 126वीं जयंती के मौके पर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री आसिफ खान के प्रतिष्ठान पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला मंत्री आसिफ खान ने बलिदानी अशफाक उल्ला खान की जीवनी पर प्रकाश डाला। वे पंडित राम प्रसाद बिस्मिल से प्रभावित होकर हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन से जुड़ गए थे। काकोरी एक्शन में अशफाक उल्ला खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल और अन्य क्रांतिकारियों के साथ मिलकर काकोरी में ट्रेन लूट के माध्यम से ब्रिटिश हुकूमत को खुली चुनौती दी थी। अंग्रेजों की तमाम यातनाएं भी उन्हें अपने सिद्धांतों और मातृभूमि की स्वतंत्रता के संकल्प से विचलित नहीं कर सकीं। वे हंसते-हंसते बलिदान हो गए। 19 दिसंबर 1927 को फैजाबाद जेल में उन्हें फांसी दी गई थी। इस मौके पर बंगाली वर्मा, कंधारी अग्रहरि, मुदस्सिर अली, विजय कौशल, शाहरुख खान, मोहम्मद निसार, मोहम्मद सिराज, हसनैन अंसारी, सोनू गुप्ता, अक्षु खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें