फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कमिश्नर और डीएम के आते ही फरियादियों की लगी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस भी पहले ही तरह रहा। समाधान तो कुछ लोगों की शिकायतों का हुआ, आश्वासन पाने वालों की संख्या ज्यादा रही। कमिश्नर और डीएम आए तो न्याय की आस में फरियादी उमड़ पड़े। वर्षों से तहसील का चक्कर लगा रहे ज्यादातर फरियादियों फिर मायूस होकर लौटना पड़ा। तीनों तहसीलों में 39 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 22 का निस्तारण हो सका। इसमें 120 शिकायतें राजस्व विभाग की थीं।
विज्ञापन

औराई तहसील सभागार में सुबह 10 बजे समाधान दिवस की शुरूआत हुई। मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह की अध्यक्षता में फरियादियों की शिकायतें सुनी गई। दोपहर 12.30 बजे डीएम गौरांग राठी और एक बजे कमिश्नर डॉ. मुथु कुमार स्वामी एवं एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन पहुंच गई। आला अधिकारियों के पहुंचते ही तहसील का माहौल गर्म हो गया। फरियादी लंबी लाइन लगाकर खड़े हो गए कि हो सकता है आज बड़े-बड़े आला अधिकारियों के सामने मेरी सुनवाई हो जाए। लेकिन वही रटा रटाया शब्द हो जाएगा सर, हां सर, यस सर में समाधान दिवस बीत गया। राजस्व से संबंधित अधिक मामले होने पर कमिश्नर और डीएम ने नाराजगी जताई। कुल 70 मामले आए जिसमें 10 का निस्तारण हो पाया। ज्ञानपुर तहसील में एडीएम राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने शिकायतें सुनी। यहां 26 प्रार्थना पत्रों में छह निस्तारित हुए जबकि 20 लंबित रह गए। भदोही में एडीएम न्यायिक एसएन सिंह की देखरेख में 43 प्रार्थना पत्र आए और छह का निस्तारण किया गया। कमिश्नर ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दिया कि मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।

- गोरीडीह निवासी राम आश्रय ने बताया कि वह अपनी जमीन पंचायत भवन को दे दिए हैं। उसके बदले में आज तक मुझे जमीन नहीं मिल पाई। एक वर्ष से अधिक समय से दौड़ रहा हूं।
विज्ञापन

-
- बनवारीपूर निवासी निर्मला सिंह ने बताया कि 145 ,146 धारा में जमीन का समझौता हुआ। विपक्षी मुझे अपनी दीवाल नहीं बनाने दे रहे हैं । अधिकारियों के यहां फरियाद लेकर आ रही हूं। एक साल से न्याय नहीं मिल सका।

- विशुनपुर निवासी विनोद शुक्ला ने बताया कि 50 वर्ष से मैं जमीन को बैनामा कराया हूं, लेकिन पूरी तरह कब्जा नहीं मिल पा रहा है। एक वर्ष से अधिक समय से दौड़ रहा हूं कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। अब हमें लगता है कि थक हार कर मुझे कुछ अगला कदम ही उठाना पड़ेगा।

- चकरपुर निवासी हंसराज पांडेय ने बताया कि जनहित के कार्य के लिए 100 से अधिक पत्रक दे चुका हूं। गांव के 30 से 32 चकरोड़ पर भू माफिया कब्जा किए हैं। राजस्व कर्मी एक जगह बैठकर फर्जी रिपोर्ट लगा रहे हैं। समस्या का समाधान मुझे दिखता नहीं दिखाई दे रहा है, इसलिए अब गांव के ही मंदिर पर आमरण अनशन करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें