फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आग लगाने वाला गिरोह सक्रिय, दो वाहनों में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र में अराजकतत्वों की मनमानी से आम जनता में भय है। थाना क्षेत्र के कलातुलसी गांव मे रविवार रात हरीशंकर मिश्र की मोटर साइकिल में आग लगा दी। रात में ही इसी गांव में दिनेश कुमार पांडेय के ट्रैक्टर में भी अराजक तत्वों ने आग लगा दी। बताते है कि अराजकतत्वों की मनमानी का आलम यह था कि दोनों वाहनों पर विधिवत बाजरे का सूखा लकठा रख कर आग लगाई। आग से बाइक को काफी नुकसान हुआ जबकि ट्रैक्टर में आंशिक नुकसान हुआ है। संयोग से घर वाले जग गए जिससे किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। एक सप्ताह पूर्व इटहरा गांव में मुख्य सड़क पर स्थित फक्कड़ी तिवारी की चाय पान की गुमटी में अराजक तत्वों ने आग लगा दी थी, जिससे दुकानदार का हजारो का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें