फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मित्र लूटकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस लाइन में लूटकांड का खुलासा करते एसपी रामबदन सिंह और मुंह बांधे तीनों आरोपी। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज थाना क्षेत्र के होलईपुर गांव में 12 दिन पूर्व बैंक मित्र को गोली मारकर हुई 90 हजार की लूट की घटना का मंगलवार को खुलासा हो गया। क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा, कारतूस, 25 हजार नकद और चोरी की बाइक बरामद की। हालांकि एक आरोपी अब भी फरार है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने पत्रकारों के समक्ष घटना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे के आसपास होलईपुर के समीप बैंकमित्र राजधर पांडेय को गोली मारकर बाइक सवार बदमाश 90 हजार लूट ले गए थे। प्रकरण का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच सहित तीन थानों की पुलिस को लगाया गया था। सर्विलांस के जरिए स्वाट टीम ने सोमवार की रात लालानगर के पास से तीन आरोपी वैस राईन, सद्दाम राईन निवासी मछली मार्केट नई बाजार भदोही और सूरज सिंह इनारगांव को तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और 25 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर किया। पूछताछ में वैस ने बताया कि बैंक मित्र के पैसे बांटने की जानकारी पहले ही थी। पूर्व निर्धारित प्लान के तहत सूरज सिंह ने सद्दाम को सब कुछ बताया था। सद्दाम राईन ने मुझे और मशाल टाकीज भदोही निवासी मोहम्मद को पल्सर बाइक से मौके पर पहुंचने के लिए कहा। सूरज ने उस स्थान को दिखाया, जहां बैंकमित्र प्रतिदिन पैसे वितरित करता था। घटना वाले दिन मोहम्मद ने पैसे से भरा बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन नहीं ले सका। इसके बाद उसने गोली चला दी और पैसों से भरा बैग लेकर भाग गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शौक पूरा करने के लिए वे घटनाओं को अंजाम देते हैं। एसपी ने बताया कि वांछित मोहम्मद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तारी टीम में स्वाट टीम प्रभारी विजयकांत सिंह, सचिन झा, नरेंद्र सिंह, तुफैल अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें