फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की नौकरी से राष्ट्र सेवा का मिलेगा अवसर: कर्नल विनोद

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन हुआ। जहां जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल विनोद गुप्ता ने विद्यालय के सीनियर बच्चों को कॅरिअर चुनाव में बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से भारतीय सेना में कॅरिअर की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने दो दशक तक भारतीय सेना में सेवाएं दी हैं। बताया कि भारतीय सेना में सेवाएं देने दो फायदे हैं। एक तो आप अपना कॅरिअर बना सकेंगे और दूसरा आप राष्ट्र की सेवा कर रहे होंगे। कहा कि भाग्यशाली लोगों को राष्ट्र की सेवा करने का अवसर मिल पाता है। यदि आप इसमे कॅरिअर बना पाते हैं तो आप खुशनसीब हैं। रिटायर्ड कर्नल ने विद्यार्थियों को बताया कि भारतीय सेना के तीनों अंग थल सेना, जल सेना और वायु सेना में कॅरिअर की अपार संभावनाएं हैं। आजकल के बच्चे हालांकि इंजीनियर, डॉक्टर या सीए बनने का ख्वाब देखते हैं। इसका मुख्य कारण उन्हें भारतीय सेना में कॅरिअर के बारे में पता नहीं होता। बताया कि अब तक छात्राओं को भी भारतीय सेना की सेवा करने के अवसर मिलने लगे हैं। इसके लिए सरकार कई परीक्षाएं लेती हैं। इसकी तैयारी बारहवीं या स्नातक की परीक्षा पास करने के बाद शुरू की जा सकती है। भारतीय सेना में शामिल होने के लिए एनडीए, एसएसबी, अग्निपथ योजना, सीडीएसई, एएफसीएटी, मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेस, आर्म्ड मेडिकल फोर्सेस आदि परीक्षाओं पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य शालिनी मेहरा ने रिटायर्ड कर्नल विनोद गुप्ता का स्वागत किया। प्रशासक राजीव मौर्य ने उनका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें