आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस विभाग सख्त हो गया है। बीते दिनों 65 लाइसेंस निरस्त किए गए थे। अब आठ ओर शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। पुलिस विभाग द्वारा शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की जानकारी मिलते ही शस्त्र लाइसेंस धारकों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्नेनजर कार्रवाई की जा रही है। जांच के आधार पर विभिन्न तरह की कमियां मिलने पर लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं। साथ ही कई लोगों को पाबंद भी किया जा चुका है। बताया कि कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत अपराधिक कृत्यों व अन्य कारणों से शस्त्र धारकों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण किया गया है। अभी बीते कुछ महीने में 65 लोगों के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। 100 और लोगों के निरस्त करने की कार्यवाही चल रही है। उसी में से आठ के निरस्त किए गए हैं।