फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: करंट लगने से क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के इटहरा गांव में टेंट उखाड़ने के दौरान हाईवोल्टेज विद्युत करंट की चपेट में आने से 37 वर्षीय क्षेत्र पंचायत सदस्य भोलानाथ पाल पुत्र झगडू प्रसाद पाल की मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर लगभग 12 की है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इटहरा (मनीपुर) गांव के मृतक का टेंट का कारोबार है। इटहरा गांव के ही पासी चौराहे के पास एक व्यक्ति के यहां मंगलवार को तेरहवीं के कार्यक्रम में उसका टेंट लगा हुआ था। बुधवार को भोलानाथ अन्य मजदूरों के साथ टेंट उखाड़ रहे थे। इसी दौरान टेंट के लोहे की पाइप ऊपर से गुजर गुजर रहे 11 हजार की हाईवोल्टेज विद्युत करंट से स्पर्श हो गई। जिससे करंट पंडाल पाइप में प्रवाहित हो गया। जिसके चपेट में आने से भोलानाथ पाल की मौत हो गई। आनन-फानन में परिजन प्रयागराज जिले के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष कोइरौना गीता राय ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। शव के पोस्टमार्टम कराने सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उधर घटना से मृतक परिवार में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह दो पुत्र और दो पुत्रियों का पिता था।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें