प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विभागीय स्तर से 2012 के बीटीसी प्रशिक्षुओं का नियमों के विपरीत प्रशिक्षण पूर्ण करा दिया गया।
अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा को भी नियमों के विपरीत कराने की तैयारी चल रही है। चेतावनी दी कि परीक्षा होने पर वह बेमियादी अनशन करेंगे।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी को भेजे गए पत्रक में प्रशिक्षुओं ने आरोप लगाया कि 2011 के प्रशिक्षुओं की नियुक्ति की बजाय 2012 के प्रशिक्षुओं को तय समय से पूर्व ही सभी प्रशिक्षण कराकर फार्म भेज दिए गए हैं।
जिससे उनकी परीक्षा भी समय से पूर्व करा ली जाएगी। 2012 के प्रशिक्षु जूनियर होने के बाद भी उनके कोटे की सीटों पर नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे।
प्रदर्शन करने वालों में प्रतीक मालवीय, मंगला, प्रदीप, दिनेश, विजय, आशिया, फातिमा, सलमा, प्रीती, शिवानी, अनीस, सतीश, मुकेश, कमलेश आदि शामिल रहे।