फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खेल प्रशिक्षक के लिए 12 अगस्त तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को डेढ़ लाख रुपये मानदेय पर बतौर प्रशिक्षक रखे जाने के लिए शासन ने भर्ती की अधिसूचना जारी की है। कुल 16 खेलों हाॅकी, हैंडबॉल, फुटबाॅल, वाॅलीबाॅल, बाॅक्सिंग, तैराकी, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबाॅल, कबड्डी, जूडो, कुश्ती व तीरंदाजी खेलों में रखे जाने वाले 40 प्रशिक्षकों की सेवा प्रदेश के 34 आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में ली जाएगी। जिला उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पद्मश्री, खेल रत्न, अर्जुन, द्रोणाचार्य, ध्यानचंद्र पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी के साथ ही ओलंपिक गेम्स, विश्वकप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। उन्होने कहा कि यदि जनपद में ऐसे खिलाड़ी हों तो वे 12 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम, मूंसीलाटपुर, भदोही में जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें