उत्तर प्रदेश सरकार ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समय-सारिणी जारी कर दी है। यह समय-सारिणी उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए है। इसमें कक्षा 11-12 के छात्र शामिल नहीं हैं। 25 जुलाई से 14 सितंबर तक आवेदन किया जाएगा। शिक्षण संस्थान 22 जुलाई से 15 अगस्त तक मास्टर डाटा तैयार करेंगे। समाज कल्याण विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार विश्वविद्यालय की ओर से 23 जुलाई से 30 अगस्त तक फीस का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 14 सितंबर डाटा का सत्यापन किया जाएगा। नवीनीकरण के छात्र 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। नए छात्रों के लिए आवेदन 31 अक्तूबर तक होंगे, हार्डकॉपी 4 नवंबर तक शिक्षण संस्थान में जमा होगी।
संवाद