फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हजयात्रा के लिए 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। खुद्दाम-ए हज समिति की मंगलवार को दरोपुर में हाजी हबीबुल्लाह शेख के आवास पर वर्ष 2026 की हजयात्रा के विषय में बैठक हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर हज ट्रेनर हाजी आजाद खान ने बताया कि हज कमेटी आफ इंडिया ने हाजियों की सहुलियत के लिए इस बार अगले वर्ष के लिए अभी से आवेदन लेना शुरू कर दिया है। जो लोग हजयात्रा पर जाना चाहें आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी आवेदकों के पासपोर्ट न केवल मशीन से पठनीय होने चाहिए, बल्कि 31 दिसंबर 2026 तक वैध होने चाहिए। बताया कि आवेदन 31 जुलाई तक होगा। जानकारी हो कि सऊदी और भारतीय हुकुमत के बीच वार्ता के बाद इसका निर्णय लिया गया है। ऐसा करने से सऊदी में भारतीय हजयात्रियों को बेहतर से बेहतर सहुलियतें मिलेंगी। समिति के सचिव मो. सोहैब आलम नदवी ने बताया कि समिति हमेशा की तरह आनलाइन आवेदन के लिए सहयोग करेगी, जो लोग पवित्र यात्रा पर जाना चाहते हैं वे कैंप कार्यालय पर आकर अपना आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पासपोर्ट, ब्लड ग्रुप, सफेद बैकग्राऊंड वाले दो फोटो, पैन कार्ड, आधार कार्ड तथा कैंसिल चेक साथ लाएं। बैठक में हाजी मुमताज अंसारी, हाजी इमाम बेग, हाजी हबीबुल्लाह शेख, हाजी सलमान अहमद, हसन अंसारी, डा.मेराज अहमद, आबिद हुसैन अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें