फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए 10 नवंबर तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कला-खेल, समाज कल्याण सहित अन्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को सरकार उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान देगी। इसके लिए जिले के लोगों से आवेदन मांगे गए हैं। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि संस्कृति निदेशालय की ओर से यह सम्मान दिया जाएगा। संगीत/लोक संगीत (गायन, वादन, नृत्य)/ललित कलाएं/नाट्य विधाएं/फिल्म व मीडिया, समाजसेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण, कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण संरक्षण, उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलंबन, सहित शिक्षा, साहित्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल आदि क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले महानुभाव इस सम्मान के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस सम्मान के पात्र को 11 लाख रुपये, अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न दिए जाएंगे। इसके लिए 10 नवंबर तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें