ज्ञानपुर। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र समेत अन्य आरोपियों की पेशी हुई। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम की अदालत में हुई पेशी में अधिवक्ताओं की ओर से जिरह की गई। इसमें साक्षी सूर्यकमल तिवारी की जिरह बचाव पक्ष की ओर से कराई गई। गवाह की जिरह जारी होने के चलते अग्रिम सुनवाई की तिथि 27 अप्रैल तय की गई। यह जानकारी बचाव पक्ष के अधिवक्ता आनंद शुक्ला ने दी। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र व पुत्र सहित अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच के बाद विवेचक ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया है। सुनवाई जारी है।