फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी निर्माण की एक और बाधा हुई कम

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदगंज गजिया स्थित रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की बाधाएं एक एक दूर हो रही हैं। कई मकानों के मुआवजे की रकम तथा आपसी विवाद के चलते आरओबी के जद में आने वाले कई मकानों की रजिस्ट्री लंबित थी। जिससे निर्माण कार्य जोर नहीं पकड़ पा रहा था। शुक्रवार को तहसील और पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में श्रीराम जानकी मंदिर के उत्तर ओर के मकान को धराशाई किया गया। उपजिलाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा के अनुसार प्रदेश शासन ने ओवर ब्रिज निर्माण की तिथि 30 नवंबर तय कर दी गई है। हमें तेजी से निर्माण कार्य को पूरा कराना है। ज्ञात हो कि रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के जद में कुल 66 वाणिज्यिक और आवासीय मकान आ रहे थे। जुलाई तक तीन मकानों को छोड़कर सभी का निस्तारण कर दिया गया था। इन तीन में एक ललित बरनवाल का भी मकान था। ललित बरनवाल मुआवजे की राशि वाणिज्यिक हिसाब से मांग रहे थे जबकि उप्र राज्य सेतु निगम आवासीय मुआवजा दे रहा था। आज उपजिलाधिकारी ने बताया कि उनके विवाद का पटाक्षेप कराकर उन्हें डीडी देकर मकान की रजिस्ट्री कराने के बाद शुक्रवार को मकान को गिराने की प्रक्रिया शुरू की गई। एसडीएम ने बताया कि 30 नवंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश हैं। तीन में से एक और मकान का विवाद हल कर लिया गया। बताया कि जितेंद्र कुमार और नबीउल्लाह के मकानों का मुआवजा दिया जाना बाकी है। उनके निपटारे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आशा जताई कि शीघ्र निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें