क्षेत्र के सोनहर कुकरौठी स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को तृतीय वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठान के अलावा महाकालेश्वर पाठ किया गया। भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर लोग निहाल हो गए। आचार्य पंडित सूरज, पं. घनश्याम दुबे, प्रदीप दुबे आदि ने विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। यजमान डॉ. महेश गिरी रहे। इस मौके पर भारत गिरी, शंभू गिरी, शंकर गिरी मौजूद रहे। संवाद