ज्ञानपुर। मंडल का इकलौता पशु पाली क्लीनिक भवन तैयार हो गया है। पशुपालकों को इंतजार है कि क्लीनिक कब शुरू होगा, लेकिन लोकार्पण के सात महीने बाद भी विभागीय अधिकारियों की सुस्ती कहें या फिर कार्यदायी संस्था की उदासीनता, अभी तक क्लीनिक शुरू नहीं हो सका है। 6.49 करोड़ की लागत से भवन बनकर तैयार है। चिकित्सकों के लिए आवास का निर्माण कार्य किया जा रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आवास निर्माण के बाद पशु पाली क्लीनिक का संचालन शुरू हो सकता है। मंडल के तीनों जिलों सोनभद्र, भदोही और मिर्जापुर के पशुपालकों को क्लीनिक शुरू होने से पशुओं के उपचार कराने में बड़ी राहत होगी। शासन ने 2018 में पशुओं को बेहतर उपचार के लिए पशु क्लीनिक बनाने की स्वीकृति दी थी। छह करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से काम शुरू कर दिया गया था। अक्तूबर 2021 में जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया तो पशु पाली क्लीनिक का भी लोकार्पण कर दिया।
पशुपालक रामचंद्र यादव। संवाद- फोटो : BHADOHI