फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डाट से क्षुब्ध छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के अजयपुर गांव में सोमवार की रात पिता की डांट से आहत 12वीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अजयपुर निवासी लालमणि का बेटा रोहित कुमार (18) क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। परिवार वालों के मुताबिक, दो दिन पूर्व पढ़ाई को लेकर उसके पिता ने डांट-फटकार लगाई थी। इसको लेकर वह काफी परेशान चल रहा था। सोमवार को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार को सुबह सात बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोग परेशान होने लगे। खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव फंदे से लटका हुआ था। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें