फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नाराज संविदाकर्मी ट्रांसफॉर्मर पर बैठा, 12 घंटे ठप रही आपूर्ति

विज्ञापन
सीतामढ़ी विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर पर बैठा कर्मी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। आइडी बंद होने (काम से हटाए जाने) से नाराज विद्युत उपकेंद्र सीतामढ़ी में तैनात विद्युत संविदा कर्मी शिव यादव सोमवार की सुबह छह बजे ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर बैठ गया। इससे तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति 12 घंटे तक ठप रही। इससे 50 गांव के उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। शाम छह बजे कोइरौना थानाध्यक्ष के समझाने पर कर्मचारी माना और ट्रांसफॉर्मर से नीचे उतरा। उसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। सीतामढ़ी विद्युत उपकेंद्र पर 19 निजी कंपनी के कर्मचारी तैनात हैं। कुछ दिन पहले तीन कर्मियों को हटाते हुए उनकी आईडी बंद कर दी गई। विद्युतकर्मी शिव यादव आईडी बंद होने से आक्रोशित होकर उपकेंद्र में विद्युत आपूर्ति करने के लिए लगे ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर बैठ गया। धमकी देने लगा कि जब तक आईडी नहीं चालू होगी वह नहीं उतरेगा। करंट प्रवाहित तार को पकड़कर जान दे देगा। इसके बाद उपकेंद्र की आपूर्ति बंद कर दी गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बिजली निगम के अधिकारी उसे उतारने का प्रयास किए, लेकिन वह नहीं माना। अधिशासी अभियंता को बुलाने की मांग पर अड़ा रहा। सुबह छह से शाम छह बजे तक उपकेंद्र पर गहमागहमी का माहौल रहा। सीतामढ़ी, नारेपार, कूड़ी खुर्द, धनतुलसी, कटरा, गड़ेरिया की बारी, मझगवां, बारीपुर सहित 50 गांव बिजली नहीं आने से प्रभावित रहे। थाना प्रभारी कोइरौना रामनगीना यादव ने शाम छह बजे समझाकर उसे नीचे उतारा। उसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई लवलेश सिंह ने बताया कि एक संविदाकर्मी की संविदा समाप्त कर दी गई है। इससे नाराज होकर वह मुख्य ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर बैठ गया। 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ज्ञानपुर प्रखंड के अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि एक विद्युतकर्मी के ट्रांसफॉर्मर पर बैठने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। अब आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें