फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आकांक्षा दुबे के गांव में फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले को लेकर गांव बरदहा में आक्रोश पनपने लगा है। आरोपियों की गिरफ्तारी और सीबीआई जांच की मांग के समर्थन में बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण चक्काजाम करने बरदहा पाल चौराहा पर पहुंच गए। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से उनकी मंशा सफल नहीं हो सकी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे वाराणसी के एक होटल में मृत पाई गई थी। परिजन भोजपुरी गायक समर सिंह पर हत्या का आरोप लगा रहे हैँ। मां मधु दुबे न्याय की गुहार लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रही है। बुुधवार अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी आकांक्षा दुबे के पैतृक गांव आकर उनकी मां को न्याय की लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाया है। बृहस्पतिवार को आक्रोशित ग्रामीण बरदहा पाल चौराहे पर चक्काजाम करने पहुंच गए। नारेबाजी कर रहे लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सीबीआई जांच कराने की मांग की। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें