फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सांकेतिक डीएम बनीं आंचल, 25 मामले किए निस्तारित

विज्ञापन
सांकेतिक डीएम बनी छात्रा आंचल कुमारी। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
डीएम कार्यालय का नजारा बृहस्पतिवार को बदला-बदला दिखा। हाईस्कूल 2025 की परीक्षा में प्रदेश की टॉप 10 लिस्ट में शामिल कुमारी आंचल को एक दिन के लिए जिले का सांकेतिक डीएम बनाया गया। डीएम की कुर्सी पर बैठकर आंचल ने 25 फरियादियों की समस्याएं सुनी। उसके बाद संबंधित विभागों को निस्तारण करने का निर्देश दिया। मिशन शक्ति के फेज- पांच के तहत डीएम शैलेष कुमार ने बृहस्पतिवार को आंचलच को एक दिन का सांकेतिक डीएम बनाया। उसने डीएम के साथ बैठ कर फरियादियों की समस्याओं को सुना। वह मां शीतला शिवराजी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलीपुर वीरमपुर की छात्रा है। डीएम की कुर्सी पर बैठनेे के बाद आंचल कुमारी ने 25 फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी के पद एवं दायित्वों के निर्वहन की सीख ली। आंचल ने कहा कि वह भविष्य में यूपीएससी की तैयारी करके आईएएस बनना चाहती है। उसने बताया कि जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठकर मुझे बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है। मैं अपनी बहनों से अपेक्षा करती हूं कि वह भी पढ़ लिखकर अच्छे पदों पर आसीन होकर समाज, देश व महिलाओं और बच्चों की सेवा करें, जिससे हमारा देश आत्मनिर्भर बन सकें। इस मौके पर एडीएम विजय नारायण सिंह, प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया, डीआईओएस अंशुमान, सूचनचा अधिकारी पंकज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें