उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल गोपीगंज की बैठक सोमवार को नगर स्थित एक लॉन में हुई। इसमें संगठन की मजबूती, व्यापारियों की समस्याओं और आगामी 15 दिसंबर को होने वाले कंबल वितरण कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी जरूरतमंदों को कूपन के माध्यम से कंबल वितरित किए जाएंगे, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंच सके। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल केवल व्यापारियों के हितों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जरूरतमंदों की सेवा के लिए भी सदैव तत्पर रहता है। बैठक में बंटी कौशल, दिनेश उमर, टुनटुन अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, संजय प्रताप सिंह, राजेंद्र पुष्पकर, अभिषेक जायसवाल, अवधेश उमर, रमेश कौशल, विनीत मिश्रा और संजय तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।