फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आठ साल की बालिका से वृद्ध ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने गई बालिका से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया। आठ घंटे तक पीड़िता के परिजन थाने पर बैठे रहे। पुलिस मामले को सलटाने में लगी रही। एसपी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो, छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कुछ साल पूर्व भी छेड़खानी के मामले में आरोपी जेल जा चुका है। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे एक गांव में आठ साल की बालिका खेत में बकरी चराने गई थी। इस दौरान गांव का एक वृद्ध बालिका को आम देने के बहाने अपने पास बुलाया। आरोप है कि बालिका के साथ अश्लील हरकत की गई। इसके बाद बदहवास हालत में बालिका घर पहुंचकर आपबीती बताई तो परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। परिजन पीड़िता को लेकर थाने जाने लगे तो धमकाया भी गया। सुबह 10 बजे पीड़िता के परिजन थाने पहुंच गए, लेकिन पुलिस शाम छह बजे तक मामले को रफा-दफा करने में जुटी रही। इस दौरान बिचौलिया मामले को लेकर पीड़ित परिजनों को लालच भी देते रहे। मामला एसपी के संज्ञान में आया तो पुलिस हरकत में आई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पाक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें