अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए शासन से विपणन विभाग को 1126 क्विंटल चीनी आवंटित किया है। सितंबर के प्रथम चरण में ब्लॉक गोदामों से उठान कराकर दूसरे चरण तक वितरण भी शुरू होने की उम्मीद है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बीते माह शासन ने जिले में 38,266 अंत्योदय कार्डधारकों में जुलाई से सितंबर तक तीन माह की चीनी देने के लिए लक्ष्य मांगा था। विभागीय डिमांड पर 1126 क्विंटल चीनी का आवंटित किया गया है। लगभग 29 क्विंटल चीनी पूर्व से विभाग के खाते में शेष बची है। शेष बची चीनी को मिलाकर 1154 क्विंटल चीनी का वितरण सितंबर के दूसरे चरण में वितरित होने वाले नि:शुल्क राशन के साथ कराने की रणनीति भी अंतिम चरण में है।