फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर जिले में अलर्ट, दवाएं होंगी जब्त

विज्ञापन
मेडिकल स्टोर की जांच करते औष​धि निरीक्षक कुमार सौमित्र। स्रोत विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राजस्थान और मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत के बाद जिले में कोल्ड्रिफ कफ सिरप को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। औषधि विभाग ने सोमवार को फार्मासिस्ट और ड्रग एसोसिएशन को पत्र लिखकर प्रतिबंधित दवा के प्रयोग न करने पर रोक लगाई। इस दौरान जांच में सिरप और बच्चों की दवा के छह सैंपल जांच के लिए भेजे गए। कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से दो प्रांतों में बच्चों की मौत के बाद प्रदेश में इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है। शासन के निर्देश पर अब इस सिरप के जब्तीकरण की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को औषधि निरीक्षक कुमार सौमित्र ने फार्मासिस्ट और ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र जारी किया। इसमें सभी मेडिकल स्टोरों पर ऐसी दवाओं को न बेचने और अगर स्टॉक हो तो सूचना देने का अनुरोध किया। औषधि निरीक्षक ने गोपीगंज और ज्ञानपुर के करीब पांच मेडिकल स्टोरों के साथ ड्रग वेयर हाउस पर दवाओं की जांच की। बैन सिरप कहीं नहीं मिला लेकिन बच्चों की दवाओं और सिरप के छह सैंपल जांच के लिए लिए। उन्होंने बताया कि उक्त सिरप को कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक न बेचे। अगर कहीं इसका स्टॉक मिलेगा तो संबंधित दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत को देखते हुए एहतियातन सभी कंपनियों के कफ सिरप के नमूने लिए जाएंगे। यह अभियान शुरू हो गया है। लोगों से भी अपील की गई है कि दो साल तक के बच्चों को कफ सिरप न पिलाएं। इससे बड़े बच्चों के लिए डॉक्टरी परामर्श जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें