फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दिल्ली में धमाके बाद कालीन नगरी में अलर्ट

विज्ञापन
भदोही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से पूछताछ करती जीआरपी। संवाद
विज्ञापन
भदोही। दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाके के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। खासकर रेलवे स्टेशन व प्रमुख चौराहे-तिराहों पर सघन जांच की जा रही है। जीआरपी ने भदोही और ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या एक और दो पर सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान जीआरपी पुलिस टीम ने ट्रेन की बोगियों की चेकिंग की। वहीं रेलवे स्टेशन से परिसर में लोगों से पूछताछ की। जीआरपी ने लोगों के सामान की चेकिंग भी की। रेलवे स्टेशन परिसर पर यात्रियों से और यात्रा कर रहे लोगों के सामान की तलाशी ली गई। जीआरपी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रामदुलार राय, ज्ञानदीप सिंह, अवनींद्र सिंह शामिल रहे। इसके अलावा पुलिस टीम ने एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर जिले भर में पुलिस टीम के साथ गश्त कर जांच पड़ताल की। पुलिस की टीम ने होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशन बस स्टैण्ड, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की गई। हर आने जाने वाले यात्री और वाहनों पर नजर रखी जा रही थी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस ने मौजूद रहकर लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें