फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 7.67 लाख बच्चों को खिलाई जाएंगी एल्बेंडाजोल की गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कंपोजिट विद्यालय जोरईं में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी डीएम शुभांगी शुक्ला ने किया। उन्होंने बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाकर अभियान का आगाज किया। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें टॉफी वितरित की और स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता एवं संतुलित खान-पान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जिले में एक से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा रही है। अभियान का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाली कमजोरी, कुपोषण एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाना तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को बेहतर बनाना है। इस दौरान 1885 विद्यालयों, 1492 आंगनाड़ी केंद्रो के माध्यम से सात लाख 67 हजार 126 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें