फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षरधाम का मॉडल बना आकर्षक

Tue, 20 Oct 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के काली देवी मोहाल में एक माह से बन रहा दिल्ली अक्षरधाम मंदिर के मॉडल का पंडाल सोमवार को बनकर तैयार हो गया। कारीगरों और मूर्तिकारों ने पंडाल और प्रतिमा को रविवार को देर शाम तक अंतिम रूप दिया। इसके बाद सप्तमी पर सोमवार को पंडाल में स्थापित प्रतिमा में विधि विधान से पूजन कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। पुजारी मदन मोहन पाठक ने पूजन कराया। कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक उदयभान सिंह के निर्देशन में यहां दो दशक से एक से बढ़कर एक पंडाल बनाए जा रहे हैं। मां सिंहवाहिनी श्रृंगार समिति के प्रबंधक रामकृष्ण ने बताया कि सोमवार से पूजन शुरू होकर 26 अक्टूबर तक चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें