फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बीमा में बदलाव को लेकर अभिकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओं ने बीमा पॉलिसी में बदलाव के विरोध में सोमवार को एलआईसी ज्ञानपुर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। परिवर्तन में संशोधन की मांग की। मांगों का ज्ञापन शाखा प्रबंधक को सौंपा। कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी वह काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि एलआईसी मैनेजमेंट की ओर से बीमा व्यवसाय में परिवर्तन किया है। इससे अभिकर्ता संग बीमा धारकों को नुकसान होगा। निगम ने योजनाओ में बदलाव की आड़ में बीमाधारकों के लिए प्रीमियम को बढ़ा दिया गया है, न्यूनतम आयु 55 से घटाकर 50 वर्ष कर दी है।
अभिकर्ताओं के कमीशन में घटाकर पालिसी का न्यूनतम बीमाधन एक लाख से बढ़ाकर दो लाख कर दिया गया है। मंडल सचिव रमेश गिरी ने कहा कि मांग पूरी होने तक अभिकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। इस मौके पर ओम प्रकाश शास्त्री, रमेश चंद्र यादव, ओम प्रकाश यादव, सुरेंद्र पांडेय, आशीष शुक्ला, हरिकेश बहादुर सिंह, जय प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें