फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीन साल बाद जनवरी के दूसरे सप्ताह में तापमान पहुंचा 24.6 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
सुबह के समय निकल रहे सुर्यदेव। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। तीन साल बाद जनवरी के दूसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। यह औसतन तापमान से ढ़ाई डिग्री ज्यादा है। तापमान बढ़ने से ठंड से राहत मिली है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से तापमान में कमी होने का अनुमान है। रात के समय घना कोहरा पड़ने की संभावना है। जनपद में चार दिनों से मौसम का मिजाज बदला है, कड़ी धूप खिल रही है। सोमवार को भी दिन की शुरूआत अच्छी धूप से हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे तापमान भी बढ़ता गया है। हालांकि शाम के छह बजते-बजते सर्द हवाएं चलने लगीं। इससे फिर से गलन बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें