फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सुबह सात बजे के बाद छाया कोहरा, 10 बजे खिली धूप

विज्ञापन
ज्ञानपुर नगर में कोहरे के बीच लाइट जलाकर जाता चार पहिया। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मंगलवार को हुई बूंदाबांदी का असर बुधवार को भी दिखा। सुबह सात बजे के बाद कोहरा छाया। लगभग तीन घंटे बाद आसमान साफ हो गया। सुबह 10 बजे के आसापस धूप खिल गई। दोपहर 12 बजे तक तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की वृद्धि हुई।बुधवार को हवाओं में नमी रही। इस कारण ठंड का अहसास हुआ। बादलों की आवाजाही के बीच दिनभर ठंडी हवाएं चलीं। हालांकि दोपहर में चटक धूप रही। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मौसम में बदलाव का क्रम अभी जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि बूंदाबांदी के कारण कोहरा पड़ रहा है। जो फसलों के लिए अच्छा है। खासकर यह मौसम गेहूं की फसल के लिए संजीवनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें