भदोही तहसील बार एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें तहसीलदार के मनमानी रवैये को लेकर नाराजगी जताई गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि तहसील भदोही में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। बिना सुविधा शुल्क के कोई भी फाइल पर आदेश पारित नहीं हो रहा। तहसीलदार जनता दर्शन के समय सुबह 10 से 12 बजे तक नहीं बैठते। इससे अधिवक्ताओं के साथ फरियादियों को परेशान होना पड़ता है। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता अब तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान महाकुंभ में मृतक श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर आनंद श्रीवास्तव, महेंद्र नाथ मिश्रा, लालधर पांडेय, अमित दुबे, इंद्रदेव मौर्य, दिनेश चंद्र मौर्य, रजनीश आदि रहे।