फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: किशोर न्यायालय दूर होने से अधिवक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। किशोर न्यायालय कलेक्ट्रेट से दूर संचालित होने के कारण अधिवक्ताओं को परेशानी हो रही है। अधिवक्ताओं की ओर से इसको मुख्यालय शिफ्ट करने की कई बार मांग की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। इससे न्यायिक प्रक्रिया तो बाधित होती ही है अधिवक्ताओं की आर्थिक क्षति भी होती है।
विज्ञापन

जिले में सरपतहां में 2018-2019 में जिला न्यायालय शिफ्ट किया गया लेकिन किशोर न्यायायल, फैमिली और एमएसीपी कोर्ट ज्ञानपुर में ही रह गया। वर्ष 2022 में तत्कालीन अध्यक्ष सूर्यदत्त पांडेय के प्रयास से फैमिली और एमएसीपी कोर्ट तो जिला न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया लेकिन किशोर न्यायालय शिफ्ट नहीं हो सका। उसके बाद से लगातार अधिवक्ता किशोर न्यायालय को जिला मुख्यालय स्थानांतरित करने की मांग की जाती रही है। वर्तमान अध्यक्ष सूर्यदत्त पांडेय ने बताया कि 2022 में मेरे ही प्रयासों से फैमिली और एमएसीपी कोर्ट मुख्यालय शिफ्ट हुआ, लेकिन किशोर न्यायालय ज्ञानपुर में ही चलता रहा। ज्ञानपुर में किशोर न्यायालय के संचालन से अधिवक्ताओं की न्यायिक प्रक्रिया बाधित होने के साथ-साथ आर्थिक क्षति भी होती है।
मुख्यालय से ज्ञानपुर की दूरी छह किमी है। ऐसे में किसी मामले की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता को वहां से 12 किमी की दौड़ लगानी पड़ती है। इस कोर्ट में फिलहाल एक हजार से अधिक मामले लंबित है। वहीं हर दिन करीब 200 से 250 मामले की तारीख पड़ती है। ऐसे में करीब 400 से 500 अधिवक्ता रोज प्रभावित होते हैं। इसे अगर मुख्यालय शिफ्ट कर दिया जाए तो बड़ी समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें