ज्ञानपुर। हापुड़ की घटना को लेकर डिस्ट्रीक बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं का विरोध जारी है। शनिवार को भी लामबंद होकर न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिसमें पुलिस के लाठीचार्ज की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्रनाथ मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ता फरियादियों को न्याय दिलाने का काम करते हैं, लेकिन उन्हें परेशान किया जा रहा है। महासचिव संतोष कुमार दुबे ने कहा कि अधिवक्ता समाज फरियादियों को न्याय, आपराधिक मामलों में शासन-प्रशासन का सहयोग करने में कभी पीछे नहीं रहे, लेकिन पुलिस प्रशासन अधिवक्ताओं को निशाना बनाकर कभी लाठीचार्ज करने लगती है तो कभी फर्जी मुकदमों में फंसाकर उत्पीड़न करती है। इस मौके पुनीत पांडेय, शिवकुरार पाठक, विजय मिश्र आदि रहे।