फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
दि सेंट्रल बार एसोसिएशन के साथ अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मांगपत्र डीएम को सौंपा। आरोप लगाया है कि कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जाती है विरोध करने पर दुर्व्यहार करना आम बात है। न्यायिक प्रक्रिया में नियम-कानून को ताक पर रखकर अधिकारी निर्णय ले रहे हैं जो उचित नहीं है। मांग किया कि परिसर में अधिवक्ताओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था हो, न्यायालयों में उनके साथ सादगी से पेश आया जाए, परिसर की साफ-सफाई कराकर आने वालों की समस्या दूर की जाए। इस मौके पर प्रमोद कुमार त्रिपाठी, जटाशंकर दुबे समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें