ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता लामबंद होकर एक न्यायिक अधिकारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर अड़ गए हैं। बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर नारेबाजी की। डिबाए अध्यक्ष रामचंद्र पांडेय और महामंत्री शशि पांडेय ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान से समझौता नहीं होगा। जब तक न्यायिक अधिकारी का स्थानांतरण नहीं होगा वह काम पर नहीं लौटेंगे। इस मौके पर विजय नारायण पांडेय, मुन्नर राम यादव, केके श्रीवास्तव, संजीव दूबे, अश्वनी मिश्रा, आलोक दूबे, शिवशंकर पासी, संतोष दूबे, प्रमोद कुमार यादव, सूर्य प्रकाश पाठक, रविंद्र मिश्रा, गोपाल श्रीवास्तव आदि रहे।