फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: वैश्विक मानकों को अपनाना आज की जरूरत

विज्ञापन
आईआईसीटी में दो दिवसीय कार्यशाला में शामिल अधिकारी और उद्योग प्रतिनिधि। स्रोत-आईआईसीटी
विज्ञापन
भदोही। नगर स्थित भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) स्थित एनएबीएल प्रमाणित प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों, अधिकारियों और तकनीकी सहायकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर सर्टिफिकेशन बॉडी (एनएबीसीडी) व क्वाॅलिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) के विशेषज्ञ डॉ. सुब्रतो दास ने प्रशिक्षण दिया। कहा कि एनएबीएल एक्रेडिटेड प्रयोगशाला अंतराष्ट्रीय मानकों को पूरा करती है। ऐसे में प्रमाणपत्र जारी करने में मानकों का पालन आवश्यक हो जाता है। बताया कि लोगों का विश्वास जीतने के लिए जरूरी है कि कोई भी प्रमाणपत्र अपनी प्रमाणिकता पर खरा उतरे। इस दौरान ईको टेस्टिंग के अंतरराष्ट्रीय मानकों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसकी जानकारी सबको होनी जरूरी है। संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि आईआईसीटी की एनएबीएल प्रमाणित प्रयोगशाला कालीन उद्योग में काफी लाभकारी सिद्ध हुई है और यह पूर्वांचल में एकमात्र प्रयोगशाला है। इस मौके पर डॉ. आरके मलिक, डॉ. अनु मिश्रा, डॉ. श्रवण गुप्ता, डॉ. बीडी गुप्ता, अनुपम अग्रवाल, प्रीती चौरसिया, दीपांकर जाना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें