फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: केबीपीजी काॅलेज में प्रवेश 29 को, तृतीय वरीयता सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केबीपीजी काॅलेज में बीए व बीएससी प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर (बायो व मैथ) में प्रवेश के लिए शनिवार को तीसरी वरीयता सूची जारी कर दी गई है। प्रवेश 29 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2: 30 बजे तक होगा। इसमें पुराने व नए आवेदक शामिल हैं। बीए प्रथम वर्ष में सभी वर्गों के नए व पुराने सभी आवेदक अर्ह हैं। बीएससी मैथ में सभी वर्ग के सभी नए व पुराने फार्म के आवेदक अर्ह हैं। बीएससी बायो प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में 358 से 352 अंक तक के नए व पुराने फाॅर्म के आवेदक अर्ह हैं। पिछड़ा वर्ग में 349 से लेकर 346 अंक तक के नए व पुराने फार्म के आवेदक अर्ह हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जाति व जनजाति के 307 से 284 अंक तक के नए व पुराने आवेदक अर्ह हैं। प्राचार्य प्रो.जीएस द्विवेदी ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदकों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रमाणपत्र की मूल प्रति, स्थानांतरण प्रमाणपत्र की मूल प्रति, आरक्षण या अधिभार से संबंधित प्रमाणपत्र की मूल प्रति, ईडब्लूएस प्रमाणपत्र की मूल प्रति के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना अनिवार्य है। कहा कि केंद्रीय शिक्षा बोर्ड से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को माइग्रेशन प्रमाणपत्र मूल रुप में लाना आवश्यक है। दिव्यांग वर्ग के प्रवेशार्थी को सीएमओ से जारी दिव्यांगता प्रमाणपत्र मूल रुप में लाना आवश्यक है। कहा कि प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराकर आईडी एसआरएन नंबर का प्रिंट आउट लेकर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें