ज्ञानपुर। विधायक विजय मिश्र के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई से नाराज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया और यादव महासभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंच कर सीएम के नाम संबोधित मांगपत्र डीएम को सौंपा। चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन ने कार्रवाई वापस न ली तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। वक्ताओं ने कहा कि विधायक की ओर से कराए गए विकास कार्य उल्लेखनीय हैं। फर्जी मुकदमे, उत्पीड़न से क्षेत्र की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। राजनीतिक दबाव में आकर हो रही कार्रवाई को रोका जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अकील अख्तर सिद्दीकी, दशरथ यादव, अब्दुल माबूद अंसारी, एजाज अहमद, घनश्याम पासी, रेहान अहमद, सेराज अंसारी, सुहैल अख्तर, रजत पांडेय, जयराम मौर्या, रामराज यादव, सुरेंद्र राय, अमजद खां, रामलाल यादव, गुड्डू चौधरी, मनोज तिवारी, शिवशंकर यादव, सुशील श्रीवास्तव, सुनील यादव, दिलदार सिद्दीकी, शिवशंकर यादव, देवी प्रसाद यादव, सुरेेेश यादव, राजेंद्र प्रसाद, नंदलाल यादव आदि रहे।