फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: प्रशासन सतर्क, हटवाए पांच हजार बैनर-पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। सोमवार को डीएम गौरांग राठी और एसपी डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भदोही के अलग-अलग स्थानों पर पैदल मार्च किया। अधिकारियों को आचार संहिता को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। नगरों में 24 घंटे के अंदर पांच हजार से अधिक बैनर-पोस्टर हटवाए गए। डीएम और एसपी ने भदोही के नई बाजार मार्ग, धौरहरा और अजीमुल्ला चौराहे पर पुलिस-पीएसी जवानों संग पैदल मार्च किया। डीएम ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया कि जिले के एंट्री प्वाइंट पर बैरियर लगाकर जांच करें। चिन्हित स्थलों पर पिकेट बनाकर पुलिस बल के साथ संदिग्धों की जांच करें। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारी, थाना प्रभारी और राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि जहां भी बैनर-पोस्टर लगे हैं, उसे तत्काल हटाया जाए। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि 24 घंटे में पुलिस और प्रशासन ने युद्ध स्तर पर बैनर पोस्टर हटाया गया। उन्होंने बताया कि ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, सुरियावां, घोसिया, खमरिया और नई बाजार में करीब पांच हजार से अधिक पोस्टर-बैनर उतारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें