फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग की

विज्ञापन
ज्ञानपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फुकते सपा के लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी ने आज लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को एक विशाल पैदल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञानपुर तहसील से निकलकर शीतल पाल तिराहे पर प्रदर्शन किया। वहीं मुखर्जी पार्क के पास भारत के चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका। सपा ने भारत के चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की। पैदल मार्च के दौरान ‘वोट बचाओ- देश बचाओ, संविधान बचाओ’ के नारे लगाए गए। कार्यकर्ता बाबा हरिहरनाथ मंदिर के समीप ज्ञान सरोवर के प्रांगण पहुंचे। भदोही सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा बहुत जरूरी है। वहीं हसनैन अंसारी ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र के हमला है। इससे चुनावी सुचिता प्रभावित होती है। मौके पर राम किशोर बिंद, हृदय नारायण प्रजापति, आरिफ सिद्दीकी, अंजनी सरोज, मधुबाला पासी, रमापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें