ज्ञानपुर। टीकाकरण में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्यकर्मियों पर अब सख्त कार्रवाही की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य महकमा ने कमर कस लिया है। इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। अभी तीन दिन पहले एचपीवी टीकाकरण में उदासीनता बरतने पर सीएमओ डॉ. एचके चक ने 22 डॉक्टरों समेत 38 कर्मी का एक दिन का वेतन रोका था। इसके बाद से कच्छप गति से चल रहा टीकाकरण कार्य में तेजी आई है। जिले में इस समय 14 से 15 साल के किशोरियों में एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही पोलियो, टीबी, हेपेटाइटिस, निमोनिया, रूबेला, खसरा, मतिष्क ज्वर आदि सहित विभिन्न टीके एएनएम द्वारा समय-समय पर लगाए जाते हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को टिटनेस, टीडीएपी और फ्लू के टीके लगते हैं। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि टीकाकरण की मॉनिटरिंग की जाएगी। ई कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जिले में इस समय 14 से 15 साल के किशोरियों में एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही पोलियो, टीबी, हेपेटाइटिस, निमोनिया, रूबेला, खसरा, मतिष्क ज्वर आदि सहित विभिन्न टीके एएनएम द्वारा समय-समय पर लगाए जाते हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को टिटनेस, टीडीएपी और फ्लू के टीके लगते हैं। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि टीकाकरण की मॉनिटरिंग की जाएगी। ई कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।