फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बैंक मित्र से लूट करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। स्वाट व चौरी थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को बैंक मित्र से लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे गोड़ापार दुबहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के बैजपुर निवासी बदमाश अजय गिरी के पास से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

चौरी निदुरट्टी निवासी बैंक मित्र ज्युतिलाल पाल बीते 16 मार्च की देर रात वह चौरी बाजार के कई व्यापारियों से पैसा जमा कर बाइक से घर जा रहे थे। इस बीच चौरी-अनेगपुर मार्ग पर कब्रिस्तान मोड़ के पास उनके मोबाइल पर फोन आया। अभी वे रूककर बात कर ही रहे थे कि बाइक से जा रहे दो बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार बैग में तीन लाख रुपये थे। एसपी ने घटना के अनावरण के लिए औराई सीओ के नेतृत्व में स्वाट और चौरी पुलिस टीम का गठन किया। इसके बाद पुलिस की टीम बदमाश की तलाश में जुटी थी। बुधवार की देर रात पुलिस गोड़ापार दुबहा मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और नजदीकी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार को लेकर पहुंची। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय गिरी उर्फ अरविंद गिरी निवासी बैजपुर, बिठौली, हण्डिया, प्रयागराज बताया। उसने 16 मार्च को बैंक मित्र के साथ हुई लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि बैंक मित्र से लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें